Sarkari Yojna UP

UP Dhan Kharid Registration: यूपी धान बेचने के लिए ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण, @eproc.up.gov.in

UP Dhan Kharid Registration:- नमस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल हीं में वर्ष 2021-22 के लिए प्रदेश में धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण शुरू कर दिया गया है. इसके लिए सरकार ने खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली (Food and Civil Supplies Department Uttar Pradesh e- Procurement System) का सुभारंभ किया है, जहाँ पर उ०प्र० के समस्त किसान प्रदेश सरकार के पास धान की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. तो अगर आप भी उत्तर प्रदेश का एक किसान हैं और अपनी धान की फसल को सीधे सरकार के पास बेचना चाहते हैं तो इसके अधिकारिक वेबसाइट eproc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. जिसके बारे में विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में दिया गया गया है.

यहाँ पर UP Dhan Kharid Registration 2021-22 क्या है?, यूपी धान बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं, धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण के लिए किन दस्ताबेजों की आवश्यकता होगी तथा UP Dhan Kharid Registration से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया है. तो आपसे अनुरोध है इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें, यूपी धान खरीद पंजीकरण से संबंधित जानकारी मिल जाएगी|

UP DHAN KHARID REGISTRATION
UP DHAN KHARID REGISTRATION

नवीनतम अपडेट:- उ०प्र० सरकार द्वारा ई-क्रय प्रणाली के अधिकारिक पोर्टल https://eproc.up.gov.in/ पर धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण शुरू हो गया है. प्रदेश के समस्त किसान भाई अपनी धान को सरकार के पास बेचने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से UP Dhan Kharid Registration कर सकते हैं|

UP Dhan Kharid Registration 2021-22

प्रिय पाठकों, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्त्व में धान की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली उपलब्ध कराई गयी है, जिसके माध्यम से प्रदेश के सभी किसान भाई आसानी पूर्वक अपनी फसल को बेच सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें यूपी धान खरीद पंजीकरण योजना के अंतर्गत धान, मक्का आदि फसलों को सीधे सरकार द्वारा खरीदा जायेगा और फसल के अनुरूप किसानों को उसका सही दाम (Price) दिया जायेगा. परंतु इसका लाभ उठाने से पहले इच्छुक किसान भाई को ई-क्रय प्रणाली के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर UP Dhan Kharid Panjikarn/ यूपी धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है|

UP Dhan Kharid Registration – Highlights

आर्टिकल UP Dhan Kharid Registration
शुरू की गई उ०प्र० सरकार द्वारा
बिभाग का नाम खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली
वर्ष 2021-22
लाभार्थी प्रदेश के किसान
उद्देश्य सरकार द्वारा किसान की धान की फसल को खरीदने के लिए
फसल का नाम धान (खरीफ)
पजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/

तो आप सभी लाभार्थी किसान खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली के वेबसाइट पर धान खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कैसे कर सकते हैं, इसके लिए सबसे सरल तरीका निचे बताया गया है. ध्यान रहे UP DHAN KHARID REGISTRATION IN HINDI के लिए आधार से मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए. यूपी धान खरीद पंजीकरण की पुरी प्रक्रिया निचे दिया गया है|

यूपी धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण की लाभ एवं विशेषताएँ

UP Dhan Kharid Registration की लाभ एवं विशेषताएँ निम्नलिखित है:-

  • यूपी धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों की फसलों (धान) को प्रत्यक्ष रूप से खरीदा जाएगा|
  • धान खरीद पंजीकरण योजना का लाभ प्रदेश के समस्त किसान उठा सकते हैं|
  • इस प्रणाली के माध्यम से किसान को धान की फसल बेचने के लिए किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा|
  • कृषकों को अपनी फसल कहीं बेचने की आवश्यकता नहीं है|
  • सभी किसानों को उनके फसलों के अनुरूप उसका सही दाम (Price) दिया जायेगा|
  • यह योजना केबल उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए लागु है|
  • प्रदेश के किसान अपना धान बेचने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं|

UP Dhan Kharid Registration हेतु आवश्यक दस्ताबेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साईज फोटो
  • पहचान पत्र
  • और जोतबही/ खाता नंबर अंकित कम्पूटराइज़्ड खतौनी.

Note:- किसान बन्धु धान क्रय हेतु अपने मोबाइल नo व बैंक खाते को आधार से लिंक अवश्य करा लें।

यूपी धान खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

How to Apply:- इच्छुक लाभार्थी किसान UP Dhan Kharid Registration 2021-22, यूपी धान खरीद पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो निचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:-

  • UP DHAN KHARID REGISTRATION के लिए सबसे पहले ई-क्रय प्रणाली के अधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/ पर जाएँ|
  • वेबसाइट के होम पेज कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा|
  • आपको “धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करना है|
  • अब किसान पंजीकरण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें|
  • आप धान पंजीकरण प्रक्रिया को पांच चरणों में पूरा कर सकते हैं|
  • चरण १.आपको पंजीकरण प्रारूप डाउनलोड करके प्रिंटआउट लेकर फॉर्म को सफलतापूर्वक भरना है|
  • चरण २. पंजीकरण पपत्र (Registration Form) भरना है|
  • चरण ३. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दर्ज की गई सभी जानकारी (पंजीकरण ड्राफ्ट) में देख सकते हैं|
  • चरण ४. अब पंजीकरण संसोधन (अगर जानकारी सही या एड करनी है) कर सकते हैं|
  • चरण ५. अंत में पंजीकरण फॉर्म में दर्ज की गयी जानकारी सही है तो पंजीकरण लॉक कर दें|
  • और फॉर्म को सबमिट करने के लिए फाइनल लॉक पर क्लिक कर दें|
  • आपकी धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी|

UP Dhan Kharid Registration पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले UP Dhan Karid Registration पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/ पर जाएँ|
  • होम पेज से ‘Login Form’ के विकल्प पर क्लिक करें|
  • लॉगिन फॉर्म में शाखा का चयन करके यूजर टाइप सेलेक्ट करें|
  • इसके बाद काप्त्चा कोड दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक कर दें|
  • इस तरह से आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी|

Important Links

धान खरीद के लिए पंजीकरण यहाँ क्लिक करें
ई-क्रय लॉगिन प्रणाली यहाँ क्लिक करें
किसान पंजीकरण हेतु यूजर मैन्युअलयहाँ क्लिक करें
पंजीकरण प्रारूप डाउनलोड करें
अधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/

CONCLUSION:-

तो, आज के इस आर्टिकल में UP Dhan Kharid Registration 2021-22 से जुड़ी सभी महत्वूर्ण जानकारी प्रदान कराया गया है, साथ हीं अधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी साझा किया है. लेकिन अगर आपके मन में धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण से सम्बंधित कोई प्रश्न चल रहा है तो कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं|

About the author

A to Z Classes

We provide you latest job information, shortcut math tricks, shortcut gk tricks and a lot of updates in Hindi. So Bookmark this site by Ctrl+D on You Laptop :)

Leave a Comment